उत्तराखंड समाचार

स्कूल को बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन

वेल्हम गर्ल्स में सात छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

देहरादून। वेल्हम गर्ल्स में सात छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनकी रिपोर्ट 30 अप्रैल से दो मई के बीच आई है। किसी भी छात्रा की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है और इन्हें स्कूल में ही आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आई अन्य छात्राओं व स्टाफ की भी सैंपलिंग कराई जा रही है। संक्रमण के मामले मिलने के बाद वेल्हम गर्ल्स स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाक्‍टर राजीव दीक्षित के अनुसार वेल्हम गर्ल्स में बीती एक जनवरी से 60 मामले आ चुके हैं। सभी सात छात्राएं स्कूल में ही थीं। सम्भवतः ये बाहर से आ जा रहे किसी स्टाफ के संपर्क में आईं। इनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। स्कूल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। स्कूल प्रबंधन से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है। उधर, द दून स्कूल में भी अब तक सात छात्र संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अभी एक केस एक्टिव है।  प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 114 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 80 और नैनीताल में 12 सक्रिय मामले हैं। तीन जिलों पिथौरागढ़, टिहरी व रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581