उत्तराखंड समाचारधर्म

हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में होगा दशहरा मेले का आयोजन : सिद्धार्थ बंसल

मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में इस बार 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है

देहरादून। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर देहरादून मे तैयारियां पूरी कर ली गई है और शनिवार 12 अक्टूबर को अंहकार रूपी रावण के पुतले का दहन  लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज मे किया जाएगा। देहरादून के हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में विशाल व भव्य दशहरा मेले का बड़ा आयोजन होता है। लक्षमणचौक वैलफेयर सोसाइटी विगत कई वर्षों से दशहरा मेला का आयोजन करता आ रहा है। इस बार लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान मे रामलीला कला समिति की लंका दहन भी होगा। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में इस बार 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है। रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का रविवार शाम को दहन किया जाएगा। रावण तलवार चलाएगा, आंखें टिमटिमाएगा। आयोजक मंडल के मिडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि दशहरा मेला कार्यक्रम में दशानन, कुम्भकरण एवं मेघनाद के बड़े-बड़े पुतलों व भव्य स्वर्ण लंका का निर्माण प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा किया गया है। हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में दशहरा मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। दशानन, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतलों व लंका को तैयार कर मैदान में खड़ा कर दिया गया है।इस बार आतिशबाजी का गजब का नजारा भी देखने को मिलेगा। मीडीया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि माननीय मुख्य मंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, संस्था संरक्षक राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा व सासंद राज्य सभा नरेश बंसल व विभिन्न मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण कार्यक्रम मे प्रतिभाग कर रावण दहन करेंगे। रावण दहन के बाद आकर्षक एवं मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी। युवा नेता सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि इस बार रावण के पुतले को धोती, जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती पहनाई गई हैं। साथ ही मेघनाद, कुंभकर्ण, शूपर्णखा और ताड़का के पुतलों व लंका का भी निर्माण किया गया है व मेले मे विभिन्न खान-पान, झुले व खिलौने के स्टाल है साथ ही स्पेशल लाईट एवं साउंड इफेक्ट्स के साथ उच्च कोटी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमे फेम कलाकार भाग लेंगे। युवा समाज सेवी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि मैदान में दर्शकों को बैठने के लिए समिति द्वारा सोफे व कुर्सियां लगाई गई हैं। मैदान में टी सीरीज व बाहर से आए फेमेस कलाकारों द्वारा विभिन्न उच्च कोटी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, राम चरित मानस पर आधारित राम वन गमन से रावण बध तक का रूपक मोनो एक्टिंग का मंचन प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा ढाई घंटे में प्रदर्शित किया जाता है। हिन्दू नैशनल इंटर कालेज आयोजित इस कार्यक्रम मे आस पास रहने वाले बच्चे व देहरादून के विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप भी अपने सुन्दर कार्यक्रम की प्रस्तुती देंगे। मेले मे बच्चो व बड़ो के लिए अलग-अलग तरह के झुले व खिलौनो,खाने पीने व अन्य सामान के स्टाल भी लगाए गए है। सिद्धार्थ बंसल ने कहा की लोग सपरिवार मेले का आनंद लेने के लिए आ सकते है ,मैदान मे इस हिसाब से जगह रखी गई है। सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में आने वाले शहरवासियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई है साथ ही सुरक्षा के मध्यनजर मैदान मे बेरिकैटिंग की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सारी व्यवस्थाओं का रिव्यू किया गया है। मेले स्थल पर मेले में आने वाले आमजन के लिए रावण दहन स्थल के पास ही पेयजल व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581