उत्तराखंड समाचार

बदला मौसम : देहरादून सहित मैदानी इलाकों में आंधी के साथ बारिश

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में आंधी के बाद बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। जबकि, बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले कुछ दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पांच मई के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चकमने, तीव्र बौछार और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। छह मई को भी इन पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार बने रहेंगे, लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद नर-नारायण और नीलकंठ पर्वत पर हुई बर्फबारी से तापमान गिर गया। इससे कपाट खुलने से पहले इंतजामों में जुटे सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। बदरीनाथ में सुबह से ही मौसम खराब रहा। दोपहर बाद नर-नारायण और नीलकंठ पर्वत पर हिमपात शुरू हो गया। हिमपात के बाद बदरीपुरी में तापमान गिर गया। हेमकुंड और रुद्रनाथ की पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। धाम में अभी भी मौसम नहीं खुला है। उधर, गोपेश्वर में कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश जारी रही।  धाम में एकाएक मौसम बिगड़ने से यहां यात्रा के इंतजामों में जुटे लोगों को खाशी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581