उत्तराखंड समाचार

कुमाऊं में काम कर रहा इवनिंग स्टार्म, शराब पिलाने व उत्पात करने वाले 44 लोगों पर कार्रवाई

शराब पिलाने और पीकर उत्पात मचाने वाले 44 लोगों खिलाफ कार्रवाई की।

अल्मोड़ा: कुमाऊं भर में शाम को नशा करने वालों व उन्हें जगह मुहैया कराने वालों दोनों पर शिकंजा कसने के डीआइजी ने आदेश दिए थे। इसे इवनिंग स्टार्म नाम दिया गया था, जिससे कि शाम को चौराहों आदि पर नशेड़ियों का कब्जा हो जाता था उससे छुटकारा मिल सके।इस अभियान के तहत धरपकड़ होने से ऐसी वारदातों में कमी भी आई है। पर अभियान के बाद भी यही स्थिति बरकरार रहती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। अल्मोड़ा पुलिस ने इवनिंग स्टार्म अभियान चलाकर होटल, ढाबों में शराब पिलाने और पीकर उत्पात मचाने वाले 44 लोगों खिलाफ कार्रवाई की। पकड़े गए लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया। लगातार हो रही पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस ने इवनिंग स्टार्म के तहत जिले के मुख्यालय सहित दन्या, सोमेश्वर, लमगड़ा, चौखुटिया, द्वाराहाट में अभियान चलाया। अभियान के दौरान होटल, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। अभियान में होटल में शराब पीते और उत्पात करने करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। कुछ मौके से भागने में भी सफल रहे। 44 लोगों के पर कार्रवाई कर 12 हजार 100 रुपया जुर्माना भी वसूल किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। नागरिक सुरक्षा के साथ अभियान के तहत कार्रवाई के साथ जागरुक भी किया जा रहा है। युवाओं के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को भी बताया जा रहा है।सार्वजनिक स्थानों पर जहां-जहां पर भी अराजक तत्व शरारत करते रहते है वहां भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सीओ विमल प्रसाद, ओशीन जोशी, कोतवाल अरुण कुमार, एसआइ संजय जोशी, विजय नेगी, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष देवरानी आदि मौजूद थे।शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 18 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चार वाहनों को सजी भी किया। वहीं कई वाहन चालकों को सख्त हिदायत भी दी गई।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581