उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात

ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन

देहरादून/नई दिल्ली 3 मई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर रक्षा मंत्री से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली पहली मुलाकात के दौरान ऋतु खंडूडी ने केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर केंद्रीय रक्षा मंत्री को चारधाम यात्रा आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य एवं अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में रक्षा मंत्री से बातचीत की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने भी ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581