उत्तराखंड समाचार

जिज्ञासा विश्वविद्यालय ने समाप्त किया सेमेस्टर

डॉ. नागेंद्र पाराशर सहित सभी इंटर्नशिप समन्वयक उपस्थित थे।

देहरादून। जिज्ञासा विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों द्वारा शत प्रतिशत इंटर्नशिप भागीदारी के साथ एक सेमेस्टर को  सफलता पूवर्क समाप्त किया। इंटर्नशिप अक्सर संस्थानों में दो या तीन महीनो की रहती है लेकिन विश्वविद्यालय ने एक प्रयोग कर इंटर्नशिप को पूरे सेमेस्टर भर जारी रखा और सिर्फ उसकी सफलता के आधार पर ही छात्रों को परखा जाएगा। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, आज कुलपति प्रोफेसर डॉ. बीएस नागेंद्र पराशर की गरिमामयी उपस्थिति में प्रशिक्षुओं की एक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने  अपने इंटर्नशिप अनुभव और सीख साझा करने का अवसर मिला। उनका उत्साह देखते ही बनता था क्योंकि कई छात्रों ने सेमेस्टर के औपचारिक अंत से पहले ही प्लेसमेंट हासिल करने में कामयाबी प्राप्त की। इस अवसर पर बप्लतेय हुए कुलपति महोदय ने कहा  जिज्ञासा विश्वविद्यालय अपने सभी छात्रों को पूर्ण सेमेस्टर इंटर्नशिप की पेशकश करने में गर्व महसूस करता है, जो उन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों में मूल्यवान व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय अपने छात्रों को सौ प्रतिशत  प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने, उनके करियर की संभावनाओं और पेशेवर विकास के अवसरों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. नागेंद्र  पाराशर सहित सभी  इंटर्नशिप समन्वयक उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581