उत्तराखंड समाचार

कांवड मेला को लेकर दून पुलिस सतर्क

आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानो, बसों व ट्रॉजिट कैंप में सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया।

देहरादून। सुरक्षा के दृष्टिगत त्रिवेणी घाट परिसर एवं बस अड्डा परिसर में बम डिस्पोजल दस्ता एवं डॉग स्क्वाड के साथ चैकिंग अभियान चलाया गया। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम अथवा निकटतम चौकी को देने हेतु आमजन को जागरूक किया गया। कांवड मेला ड्यूटी को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड हेतु सघन चेकिंग कराये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आज दून पुलिस द्वारा बम डिस्पोजल स्क्वॉड तथा डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ ऋषिकेश त्रिवेणी घाट के आरती परिसर, नाव घाट,  आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानो, बसों व ट्रॉजिट कैंप में सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को देने हेतु जागरूक किया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581