उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया हनी बी प्रोसेसिंग का अवलोकन

राजभवन परिसर में रखी गई मैलिफेरा प्रजाति की मधुमक्खियां

देहरादून, 23 अप्रैल। राजभवन परिसर में लगे मधुमक्खी के बक्सों से शनिवार को 50 किलोग्राम शहद निकाला गया। इससे पूर्व विगत 45 दिनों में राजभवन में रखे मधुमक्खी के इन बक्सों से कुल 101 किलो शहद निकाला गया है। राजभवन परिसर में मैलिफेरा प्रजाति की मधुमक्खियां रखी गई हैं। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हनी बी प्रोसेसिंग (शहद निकालने की प्रक्रिया) का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि शहद उत्पादन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि मधुमक्खियां से जहाँ अनाज, फल एवं सब्जियों में पोलिनेशन की प्रक्रिया होती है वहीं इससे हाई वैल्यू प्रोडक्ट निकलते हैं जिनमें बी वैक्स, बी वैनम, रॉयल जैली, कोम्ब हनी आदि शामिल हैं। मौन पालन कम कृषि भूमि तथा छोटी जोत वाले पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड में समृद्ध आर्थिकी का माध्यम बन सकता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आमजन मानस विशेषकर युवाओं को मौन पालन हेतु प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में भी मधुमक्खी के बक्से लगाये गये हैं। इस अवसर पर नेशनल बी बोर्ड के सदस्य अजय सैनी, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581