उत्तराखंड समाचार

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुह तोड़ जवाब दे

मन्दिर-मस्जिद की भाजपा की नीतियों पर प्रहार किया है। श्री अली ने कहा कि अयोध्या वासियों ने भाजपा को हराकर यह बता दिया है

देहरादून 10 जून। समाजवादी पार्टी देहरादून की जिला कार्यकारिणी की बैठक समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय परेड ग्राउंड देहरादून मे सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व धन्यवाद दिया और देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने पर बधाई दी। बैठक मे निर्णय लिया गया है कि समाजवादी पार्टी देहरादून जिले में निकाय चुनाव बडी मजबूती से लड़ेगी और पीडीए के फार्मूले पर उतराखणड मे भी काम किया जायेगा अर्थात पिछडो दलितों और अल्पसंख्यकों व अगडी जातियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एव जिला प्रभारी समाजवादी पार्टी देहरादून गुलफाम अली ने कहा कि देश की जनता ने मोदी सरकार के खिलाफ वोट देकर भाजपा की विभाजन कारी नितीयो को नकार दिया है। मन्दिर-मस्जिद की भाजपा की नीतियों पर प्रहार किया है। श्री अली ने कहा कि अयोध्या वासियों ने भाजपा को  हराकर यह बता दिया है कि प्रभु श्रीराम सबके है केवल भाजपा के नही है। अब मोदी जी को हिन्दू मुसलमानों की बात नही कर रोजगार की बात करनी पड़ेगी और मंहगाई पर रोक लगानी पड़ेगी। श्री अली ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अभी से निकाय चुनाव में लग जाये और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुह तोड़ जवाब दे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सगीर मिर्जा ने की और बैठक का संचालन जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने किया। बैठक को संबोधित करने वालो मे मुखय रुप से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एव जिला प्रभारी समाजवादी पार्टी देहरादून गुलफाम अली, शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डाक्टर राकेश पाठक, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा बोरा, लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग कुकरैती, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र नेगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियाकत अब्बासी, जिला महासचिव सुशील गाँधी, महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती तारा राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष शशी कुमार, जिला सचिव पुष्कर सिह, जिला सचिव राव दानिश, जिला सचिव मास्टर बिरमसिह यादव, जिला सचिव हसमत अली, आशु अंसारी, निशार अहमद, अल्पसंख्यक के पूर्व जिला अध्यक्ष रईस अहमद, सहसपुर विधानसभा अध्यक्ष जिशान मलिक, मुहम्मद चांद शाह,समीर मलिक खालिद कुरैशी, उज़ैर वारसी आदि काफी सख्या मे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581