उत्तर प्रदेश समाचार

यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया।

सहारनपुर। सडक सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में शासन द्वारा प्रेषित निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेश पर जनपद के मुख्य मार्गों हसनपुर चौंक, घण्टाघर, रेलवे स्टेशन एवं अम्बाला रोड पर सडक सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यवाही की गयी। इस संदर्भ में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने अवगत कराया कि कार्यवाही के दौरान वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट, हेलमेट न लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं नशा करके वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुये उनको सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया। साथ ही कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत वाहन चालकों को इसके बचाव व रोकथाम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। सडक सुरक्षा सम्बन्धी विडियो क्लिप भी मोबाइल द्वारा वाहन चालकों को दिखाते हुये सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन करने की अपेक्षा की गयी। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारीगण व प्रवर्तन सिपाही तथा एनसीसी कैडेटस द्वारा प्रतिभाग करते हुये आम जनमानस को सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581