उत्तर प्रदेश समाचार

राजस्थान के दौरे पर रहे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने निजी कार्यक्रम के तहत 3 दिन के उदयपुर भ्रमण पर हैं।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने निजी कार्यक्रम के तहत 3 दिन के उदयपुर भ्रमण पर हैं। एक विवाह कार्यक्रम  मैं सम्मिलित होने के लिए उदयपुर पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को भाजपा युवा मोर्चा उदयपुर तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, राजस्थान की युवा मोर्चा प्रभारी भी है। इस दौरान राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मुंद्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, सनी पोखरना, अनिल जारोली, श्रेयस, पुष्पेंद्र सिंह, जयव्रत सिंह, गजेंद्र त्रिवेदी, सुनील, महेश भाजपा युवा मोर्चा उदयपुर महानगर अध्यक्ष ललित तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button