उत्तर प्रदेश समाचार

बालिका विद्यालय को राजभवन में मिला सम्मान

सम्मान दिलाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

फरीदाबाद। राजभवन हरियाणा चंडीगढ़ में हरियाणा बाल कल्याण परिषद के सौजन्य से राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी तीन फरीदाबाद को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की टीम को हरियाणा बाल कल्याण परिषद द्वारा राजभवन हरियाणा चंडीगढ़ में तेलंगाना सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में विद्यालय की दस छात्राओं तथा अध्यापिकाओं हेमलता और अमृत कौर ने इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद फरीदाबाद के पदाधिकारियों सहित प्रतिभागिता की। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल श्री भंडारू दत्तात्रेय ने विद्यालय की सभी छात्राओं और अध्यापकों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और समस्त अध्यापकों ने विद्यालय की अध्यापिकाओं हेमलता और अमृत कौर सहित सभी छात्राओं को बधाई देते हुए विद्यालय को यह सम्मान दिलाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581