उत्तर प्रदेश समाचार

दोबारा सीएम बनने के बाद आज पहली बार काशीपुर आएंगे धामी, कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

शाम को करीब पांच बजे मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे

काशीपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को काशीपुर दौरे पर आ रहे हैं। सीएम धामी का पौने बारह बजे आने का कार्यक्रम तय हुआ है। मुख्यमंत्री धामी काशीपुर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में किए गए आधुनिकीकरण नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दो बजे प्राइम लाइफ केयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम को करीब पांच बजे मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी पहली बार काशीपुर आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों पर जुट गया है। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व मंत्री उत्तर-प्रदेश सुरेश राणा, नगर निगम मेयर ऊषा चौधरी, केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबंध निदेशक देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्राइम अस्पताल के डॉ अर्जुन सिंह बोहरा, गोदावरी बोहरा, डॉ विनय बोहरा, डॉ मोनल बोहरा, लाल सिंह नेगी, चंदन सिंह रावत व अन्य मौजूद रहेंगे।सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने अलग-अलग सीएम के दौरे वाले स्थानों को जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था के मद्देनजर सोमवार को काशीपुर नगर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसके साथ ही हर चौक-चौराहों पर पुलिस टीम तैनात रहेगी। इसके लिए पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित किया जा चुका है।काशीपुर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। सीएम के दौरे के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में सीओ बीर सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मनोज रतूड़ी, आइटीआइ थाना प्रभारी एके सिंह और कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी के साथ सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581