उत्तर प्रदेश समाचार

बुनियाद लेवल टू : सराय ख्वाजा विद्यालय के 21 विद्यार्थी सफल

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बुनियाद नाम से एक योजना प्रारंभ की हैं

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने, हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क जे ई ई और नीट की कोचिंग प्राप्त होगी, बुनियाद लेवल टू की परीक्षा में इक्कीस विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय के बहत्तर विद्यार्थियों ने बुनियाद की प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा अब द्वितीय चरण की परीक्षा में इक्कीस विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और स्टाफ सदस्यों प्रज्ञा मित्तल, जसबीर भाटी, अजय गर्ग, धर्मपाल शास्त्री सहित सभी अध्यापकों ने सभी सफल हुए इक्कीस विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें तृतीय चरण की परीक्षा में और भी अधिक तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकारी स्कूल के छात्रों को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में मोटी फीस नहीं देनी पड़ेगी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बुनियाद नाम से एक योजना प्रारंभ की हैं जिस में कोचिंग लेने वाले छात्रों के लिए ड्रेस, किताबें, टेबलेट, बैग और परिवहन जैसी सभी व्यवस्था विभाग की ओर से ही उपलब्ध कराई जाएगी। मेरिट में रहने वाले विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी कराई जाएगी। प्राचार्य मनचंदा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे लेवल थ्री के लिए और भी परिश्रम से अपने प्रिपरेशन करें ताकि यह चरण भी आप उत्तीर्ण होकर जे ई ई और नीट की निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर अपने करियर को उज्ज्वल बनाएं और अच्छे चिकित्सक, अच्छे इंजीनियर एवं अच्छे नागरिक बन कर देश की सेवा करें ताकि हमारा देश सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581