उत्तराखंड समाचार

श्यामपुर-कांगड़ी क्षेत्र में अवैध कालोनियों की भरमार

पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद देहरादून

लालढांग : श्यामपुर-कांगड़ी क्षेत्र में अवैध कालोनियों की भरमार है। बगैर नक्शा पास कराए कृषि भूमि में बड़ी-बड़ी आवासीय कालोनियों काटी जा रहीं हैं। वही हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सिर्फ नोटिस देने तक ही सिमटा है।

पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद देहरादून हरिद्वार में बाहरी जिलों से आए व्यक्तियों की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ गई। बीते कुछ वर्षो से आलम यह है कि अब हरिद्वार शहर में कालोनी काटने के लिए भूमि ही नहीं बची है। जिसके बाद अब कालोनाइजरों ने श्यामपुर क्षेत्र की ओर रुख कर लिया है। कांगड़ी, गाजीवाली और श्यामपुर में पिछले कुछ वर्षो से कृषि भूमि पर बड़ी-बड़ी कालोनियां काटी जा रही हैं। कालोनी काटने से पहले हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है लेकिन कालोनाइजर इन सब नियमों को धता बता रहे हैं। साथ ही एक अदद छत की तलाश में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी खर्च कर प्लाट लेने वालों को भी उचित सुविधा देने का वादा किया जाता है। मगर हालात ये हैं कि एक दो कालोनियों को छोड़ दिया जाए तो किसी भी कालोनी में पेयजल, पानी की निकासी सहित अन्य इंतजाम नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं है मगर प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र में आए दिन मात्र नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की जाती है। उसके कुछ समय बाद कालोनी में एक बार फिर धड़ल्ले से निर्माण कार्य शुरू हो जाता है। वहीं मामले में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के जेई बलराम सिंह से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581