उत्तराखंड समाचारधर्म

भगवान राम श्रीहरि के श्रेष्ठ अवतारी: मदन कौशिक

सायंकाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

हरिद्वार : श्री रामलीला भवन में आयोजित रामनवमी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भगवान राम मर्यादित आचरण के आदर्श और श्रीहरि के श्रेष्ठ अवतारी हैं। उनके जन्मोत्सव में जो भक्त सम्मिलित होता है उसके संपूर्ण परिवार पर श्रीहरि की कृपा बरसती रहती है ।

श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जूना अखाड़े की महंत अन्नपूर्णा पुरी महाराज ने भगवान श्रीराम का अवतरण करवाकर छप्पन भोग तथा 108 किलो हलवे का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद स्वरूप देते हुए सभी के सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सायंकाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा श्री रामलीला भवन से प्रारंभ होकर मोती बाजार, बड़ा बाजार से हर की पैड़ी, अपर रोड से शिव मूर्ति चौक, श्रवण नाथ नगर होते हुए श्री रामलीला भवन में संपन्न हुई। शोभायात्रा का अनेकों स्थानों पर व्यापारी संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। श्री रामलीला भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र ही सनातन संस्कृति का आधार है। भगवान राम के आदर्श संपूर्ण समाज में समाहित हों इसलिए श्रीराम लीला कमेटी रजि. प्रतिवर्ष रामनवमी के उत्सव को समारोह पूर्वक मनाती है । कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि धर्म और संस्कृति समाज की श्रेष्ठता की प्रतीक होती है। भगवान श्रीराम ने जो आदर्श स्थापित कर समाज को जीवन जीने की जिस कला का संदेश दिया उसका संपूर्ण समाज को अनुसरण करना चाहिए। महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ ने संस्था की गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। श्री रामलीला संपत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल ने शोभा यात्रा की भव्यता का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के बाल रूप के साथ उनके समस्त प्रेरणादायी कार्य एवं स्वरूपों को झांकियों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। उपाध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि बैंड बाजों की ध्वनि के साथ गंगा तट से हो रहे राम राज्य के उद्घोष से निश्चित ही संपूर्ण देश लाभान्वित होगा। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम सदस्य अंजना चड्ढा ,प्रेस प्रवक्ता विनय सिघल,कोषाध्यक्ष रविद्र अग्रवाल, मंत्री डा. संदीप कपूर, मुख्यदिग्दर्शक भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, श्रीकृष्ण खन्ना एडवोकेट,पार्षद कन्हैया खेवड़िया , रमन शर्मा, महेश गौड़ आदि मौजद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581