आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

सेल्फ डिफेंस एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
हिसार। अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिसार में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें हर परिस्थिति का साहसपूर्वक सामना करने के लिए तैयार करना था।कार्यशाला का नेतृत्व मीनू कालीरामन नें किया। मीनू कालीरामन हरियाणा की पहली बेटी हैं जिन्होंने एक ही अभियान में माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से फतह कर इतिहास रचा। कल्पना चावला शौर्य अवार्डी, भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित पंजाब का धियाँ दा मान से सम्मानित
यूथ आइकन अवार्डी। मोटे अनाज और नशा मुक्त हरियाणा की ब्रांड एंबेसडर हैं तथा मीनू अनेक दुर्गम हिमालयी चोटियों को भी सफलतापूर्वक फतह कर चुकी हैं। मीनू कालीरामन “नशा मुक्त हरियाणा” अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए लगातार जागरूक कर रही हैं। उनका साहस, संघर्ष और समर्पण आज लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।एवं कराटे कोच व अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट विजेता मुंदलिया ने किया। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आत्मरक्षा से जुड़ी अनेक व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास भी कराया। मीनू कालीरामन एवं विजेता मुंडेलिया ने बताया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में घबराने के बजाय संयम और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। उन्होंने हाथ पकड़ने, धक्का देने जैसी परिस्थितियों से स्वयं को सुरक्षित निकालने के आसान तरीके, सतर्क रहने, अपनी आवाज़ का प्रभावी उपयोग करने तथा समय पर सहायता प्राप्त करने के उपाय भी छात्राओं को बताए। विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि आज के समय में प्रत्येक बेटी का शिक्षित होने के साथ-साथ आत्मरक्षा में दक्ष होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का विकास करती हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मीनू कालीरामन एवं विजेता मुंदलिया का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यशाला में भाग लिया और आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सीखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464