आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

250 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 11 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कांग्रेस भवन गली पैट्रोल पम्प के पास राजपुर रोड से 01 अभियुक्त आमिर पुत्र सलीम निवासी 183 ग्राम कलसिया थाना देहात जिला सहारनपुर, उ.प्र. हाल- आर्यन नगर कैनाल रोड थाना राजपुर देहरादून, उम्र 34 वर्ष को कुल 250 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध सख्या 332/26 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button