उत्तराखंड समाचार

उत्तराखण्ड एक सैनिक बहुल्य राज्य : शमशेर सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने किया सैनिको का सम्मान : बिष्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एक सैनिक बहुल्य राज्य है राज्य में लाखों की संख्या में सैनिक व पूर्व सैनिक और उनके परिवार निवास करते है। पूर्व सैनिक और सैनिक संगठन भी लोकतंत्र का एक हिस्सा हैं और जिसको पूर्व सैनिकों का समर्थन होता है उसकी सदैव विजयी होती है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सैनिको का सम्मान एवं हितों की रक्षा करती है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वन रेंक वन पेंशन जो विगत 40 वर्षों से पूर्व सैनिकों द्वारा वन रेंक वन पेंशन की मांग की जा रही थी जिसके लिए देश के समस्त राज्यों के पूर्व सैनिकों द्वारा अनेक धरने-प्रदर्शन किये गये। सैनिकों ने मैडल तक वापस कर दिये थे। कितनी सरकारें आई गई परंतु सैनिकों की मांग जस की तस रही परंतु नरेन्द्र मोदी की सरकार ने आते ही पूर्व सैनिकों की मांग वन रेंक वन पेंशन जारी करके देश के सैनिकों को जो एतिहासिक तोहफा सम्मान के रूप में दिया है। देश के समस्त सैनिकों की आस्था सरकार के प्रति जागृत हुई है।  भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही उत्तराखंड बहूल्य सैनिक प्रदेश में राज्यपाल भी एक सैनिक है और मुख्य मंत्री भी सैनिक पुत्र है और मसूरी विधान सभा में भी एक सिपाही गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाया है इस प्रकार का सैनिक सम्मान मात्र भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है। पी.बी.ओ.आर. पूर्व सैनिक संगठन के केंद्रीय  अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा पूर्व सैनिक गणेश जोशी पिछले तीन साल लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करते आ रहें हैं और प्रत्येक बार जीत का अन्तर लगातार बढ़ता रहा है। वर्तमान में सैनिक कल्याण मंत्री है सैनिक कल्याण मंत्री रहते हुये उन्होंने सैनिकों के लिये अभूतपूर्व कार्य किये। उत्तराखंड के पांचवे धाम सैनिक धाम जिसमें प्रदेश समस्त शहीदों के आंगन की मिट्टी लाकर सैनिक धाम का कार्य शुरू करवाया। पूर्व सैनिक गणेश जोशी के द्वारा निरन्तर किये गये कार्य और देश प्रेम को मध्यनजर रखते हुये पी.बी.ओ.आर. पूर्व सैनिक संगठन गणेश जोशी को अपना पूर्ण सर्मथन देता है और उनको भारी बहुमत से जीताने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री कैप्टन सुरेन्द्र ंिसह बिष्ट, कार्यालय प्रभारी सुबेदार वाईडी शर्मा, कैप्टन विरेन्द्र थापा, सूबेदार शंकर क्षेत्री, टीबी सिसोदिया आदि बडी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464