उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस

देहरादून, 11 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियों के मंसूबो को नाकाम कर रहीं हैं। इसी क्रम में सेलाकुई क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 01 वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सेलाकुई क्षेत्र में स्थित औद्योगिक संस्थान में मजदूरी का काम करता था। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर को गौतम पुत्र पवन कुमार निवासी बदरपुर पोंटा साहिब सिरमौर हिमाचल प्रदेश के द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृष कंपनी के पास से उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या एचपी 17 ई -2855 को चोरी कर लिया है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल थाना सेलाकुई पर मुकदमा अपराध सख्या – 137/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वाहन चोरी की घटना के अनावरण के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर मिलन चौक से नदी की ओर जाने वाले रास्ते से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुनील सिंह कुंवर पुत्र हरि सिंह कुंवर निवासी ग्राम लंगसी थाना जोशीमठ जिला चमोली, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे, निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा को बरामद किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह सेलाकुई स्थित एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी का काम करता है तथा अपने खर्चों व महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button