उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरदेहरादून

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

पंजाब सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। पंजाब पुलिस द्वारा महिला पर्यावरण मित्रों के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने लैंसडाउन चौक पर मुख्यमंत्री भगवत मान का पुतला फूँका। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और घायलों को उचित मुआवजा देने की माँग की।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजोरिया के नेत्रत्व में काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता पंजाब सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लैंसडाउन चौक पहुँचे और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजोरिया ने कहा कि पर्यावरण मित्र अपनी माँगो को लेकर आंदोलन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके साथ क्रूर व्यवहार किया। पुलिस ने महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज करके उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिये और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाये।
प्रदर्शन कारियों में मोर्चा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री श्री मदन वाल्मीकि, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, प्रदेश महामंत्री विशाल अनंत, नीरज नागलिया, अनीता देवी, संयम कुमार आदि रहे।

Related Articles

Back to top button