आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरफ्तार

नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून, 11 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की सटीक रणनीति से उत्तर प्रदेश का शातिर नकबजन दून पुलिस की गिरफ्त में आ गया हैं। डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में चोरी किए गए 06 लाख रूपये अनुमानित मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण व नगदी बरामद की हैं। घटना में चोरी की गयी सोने की चैन को बेचकर खरीदी मोटर साईकिल को भी पुलिस ने बरामद किया हैं। पुलिस का कहना हैं की अभियुक्त दिन के समय बन्द घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। 02 माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 05 सितम्बर को पुनीत पुण्डीर पुत्र कंवरपाल सिंह निवासी चौधरी फार्म आदर्श कॉलोनी नकरौदा हर्ऱावाला देहारदून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि 04 सितम्बर को दिन के समय वह परिवार सहित घर से बाहर गये थे तथा जब वह अपने घर वापस आये तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर अलमारी मे रखी सोने चांदी की ज्वैलरी, नगदी और मोबाइल फोन IQOO 9ई चोरी कर लिये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 263/2026 धारा- 305ए/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके सफल अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा दिये गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन रोड, हर्रावाला, डोईवाला से अभियुक्त जरीफ अहमद पुत्र अकबर अहमद निवासी ग्राम टिकार थाना अरवल जिला हरदोई हाल ट्रामा सेन्टर नयागांव हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष को उक्त घटना में चोरी की गई ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा घटना में चोरी की गयी सोने की चैन को बेच कर एक टीवीएस एपाचे मोटर साईकिल खरीदी गयी थी, जिसे अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह दिन के समय बंद घरों की रैकी कर मौका मिलते ही चिन्हित किये गए घर मे चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त मुख्य रूप से दिन के समय चोरी करता है तथा चोरी को अंजाम देकर अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने मूल निवास उत्तर प्रदेश भाग जाता था। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली डोईवाला व थाना रायपुर में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमे अभियुक्त जेल जा चुका है, तथा दो माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Related Articles

Back to top button