उत्तराखंड समाचारधर्म

पुलिस अधीक्षक ने किया कस्बा रुद्रप्रयाग की यात्रा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

वर्तमान समय में चल रही केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम यात्रा का सम्पूर्ण यातायात रुद्रप्रयाग से होकर ही जा रहा है।

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रति काफी गम्भीर एवं संवेदनशील हैं। आज दिन के समय उनके द्वारा केदारनाथ धाम में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तो सांयकाल मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग का भ्रमण कर चौकी जवाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया।
वर्तमान समय में चल रही केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम यात्रा का सम्पूर्ण यातायात रुद्रप्रयाग से होकर ही जा रहा है। आगामी दिनों में हेमकुण्ड साहिब यात्रा भी प्रारम्भ होगी, वहाँ तक पहुंचने का मार्ग भी जनपद से होकर जाता है। ऐसे में जनपद के कस्बा रुद्रप्रयाग में यातायात का काफी दबाव रहेगा। आज सांयकाल पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने कस्बा रुद्रप्रयाग सहित चौकी जवाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि यात्रा पर आ रहे यात्रियों के पूछे जाने पर आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। बाजार में यातायात निरन्तर चलायमान रखेंगे। उनके द्वारा यात्रियों की जानकारी हेतु जनपद स्तर पर तैयार की गयी मार्गदर्शिका (ब्रोशर) भी आ रहे यात्रियों को देने के निर्देश दिये गये। पहले की भांति आगामी दिवसों में भी मौसम पूर्वानुमान के सम्बन्ध में यात्रियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से जहां पर हैं वहीं पर रुकने विषयक अनुरोध करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान चौकी प्रभारी जवाड़ी दिनेश सिंह सती अधीनस्थ स्टाफ सहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581