उत्तराखंड समाचारधर्म

कैबिनेट मंत्री जोशी ने लिया श्रीमहंत रविद्रपुरी से आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतों का हृदय निर्मल होता है।

हरिद्वार : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। रविंद्रपुरी महाराज ने कैबिनेट मंत्री जोशी को माता की चुनरी, नारियल, प्रतिमा भेंट की और शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बीच प्रदेश के विकास एवं सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतों का हृदय निर्मल होता है। संतों की शरण में आने से मन को असीम शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी जनसेवा के काम भी लगातार करते रहते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने राशन की मदद करने के साथ ही आमजन के लिए राहत सामग्री बांटने का काम किया। जिस समय कोविड महामारी में हर कोई घर में था। उस समय श्रीमहंत रविद्र पुरी ने सभी के लिए अपने द्वार खोल दिए थे। कहा कि श्रीमहंत रविद्र पुरी से उन्हें गहरा लगाव है। वह जब भी हरिद्वार आते हैं, तो उनके दर्शन जरूर करते हैं। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा, आरके शर्मा, अभिषेक गौड़,़ संजय मल्होत्रा, हेमंत टुटेजा, अतुल कौशिक, अभिषेक शर्मा, भोला शर्मा, किशन बजाज आदि उपस्थित रहे।

इसके अलावा, हरिद्वार भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कनखल स्थित जगदगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की। उनका आशीर्वाद लिया। हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना और आरती की। देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। श्रीगंगा सभा की ओर से उन्हें गंगाजलि और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

हरकीपैड़ी से कैबिनेट मंत्री जूना अखाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज से मुलाकात की। कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचकर उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भी शिष्टाचार भेंट की। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581