उत्तराखंड समाचारक्राइम

दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या करने वाला हैवान पिता लखनऊ से गिरफ्तार

डोईवाला पुलिस ने हैवान पिता को लखनऊ से अपनी हिरासत में लेते हुए देहरादून के लिए प्रस्थान कर लिया है।

देहरादून। डोईवाला कोतवाली अंतर्गत केशवपुरी बस्ती में दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या करने वाले हैवान पिता को डोईवाला कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया हैं। शुक्रवार की शाम को डोईवाला कोतवाली अंतर्गत केशवपुरी बस्ती में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बस्ती में रहने वाले एक मजदूर जितेंद्र साहनी ने अपनी दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरिक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपी मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद सांय को जनता एक्सप्रेस ट्रेन से फरार हो गया था। वहीं राजेश शाह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र साहनी दरभंगा बिहार का रहने वाला है, जो वर्तमान में केशवपुरी बस्ती में रहता है। राजेश साह ने बताया कि आरोपी की पत्नी 2 माह पहले चचेरे भतीजे के साथ चली गई थी और तभी से आरोपी परेशान हो गया था और आरोपी ने शुक्रवार की शाम को 3 साल की आंचल और डेढ़ साल की अनीशा की गला दबाकर हत्या कर दी। डोईवाला पुलिस ने हैवान पिता को लखनऊ से अपनी हिरासत में लेते हुए देहरादून के लिए प्रस्थान कर लिया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581