उत्तराखंड समाचार

जिले में पंचायत चुनाव फिर टलने के आसार

जिले में 28 मार्च 2021 को पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया था।

रुड़की : हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टलने के आसार हैं। इससे चुनाव की उम्मीद पाले जनप्रतिनिधियों को जोर का झटका लगा है। अब पंचायत चुनाव तीन माह बाद होने की संभावना। जिले के लक्सर विकास खंड की सुल्तानपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का शासनादेश जारी हो गया है। इसकी वजह से अब नए सिरे से पंचायतों का परिसीमन होगा।

जिले में 28 मार्च 2021 को पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया था। चुनाव ना होने की वजह से शासन की ओर से प्रशासकों की तैनाती कर दी गई थी। इसके बाद कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला। सभी प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया था। फिर से प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन, तब तक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई। विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया को चार अप्रैल से शुरू करने के निर्देश दिए गए। यहां तक की सभी विकासखंडों में आरओ की तैनाती भी कर दी गई। वहीं दावेदारों की ओर से चुनाव को लेकर भागदौड़ शुरू कर दी गई। इसी बीच उत्तराखंड सरकार की ओर से लक्सर विकास खंड की सुल्तानपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। इसके लिए गुरुवार को शासनादेश भी जारी हो गया है। ऐसे में नए सिरे से परिसीमन करना होगा। जिसकी वजह से चुनाव की प्रक्रिया तीन माह तक टलने के आसार है।

रुड़की विकासखंड की तीन ग्राम पंचायत रामपुर, सालियर एवं इब्राहिमपुर को लेकर भी अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि यह गांव नगर पंचायत में हैं या फिर ग्राम पंचायत में। पंचायत राज विभाग की ओर से कराए गए परिसीमन में इन तीनों ग्राम पंचायतों को छोड़ दिया गया था। तब से यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि यह तीनों गांव ग्राम पंचायत में है या नगर पंचायत में।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581