उत्तराखंड समाचार

चीला रेंज में अब रोटेशन के तहत सफारी संचालन

सफारी संचालकों को नियमों का पालन किए जाने को लेकर लगातार चेतावनी दे रहा था।

हरिद्वार : राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सफारी संचालकों की ओर से पर्यटकों के साथ किए जाने वाले अभद्र व्यवहार की शिकायतों को लेकर पार्क प्रशासन सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है। इसको लेकर चीला रेंज के वनाधिकारी और सफारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के बाद नियमों के उल्लंघन, बाहर से बुकिग पर लाए जा रहे पर्यटकों से मनमाना किराया वसूले जाने आदि शिकायतों पर पार्क प्रशासन ने सफारी संचालकों को कठोर चेतावनी देते हुए शुक्रवार से नई रोटेशन प्रणाली लागू कर दी है।

पर्यटकों की शिकायतों के मद्देनजर पार्क प्रशासन लंबे समय से सफारी संचालकों को नियमों का पालन किए जाने को लेकर लगातार चेतावनी दे रहा था। आरोप है कि बावजूद उनके रवैए में कोई सुधार नहीं आया और नियमों का खुला उल्लंघन किया जाता रहा है। इसके बाद रेंज अधिकारी ने सफारी वेलफेयर एसोसिएशन को सख्त शब्दों में पत्र लिखकर चेताया भी था पर, कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब पार्क प्रशासन ने एक सप्ताह में वाहनों के कागजात कार्यालय में जमा करने का नोटिस दिया है। आरोप है कि चीला सफारी के लिए इस्तेमाल होने वाले अधिकतर वाहन खस्ताहाल हालात में है और पार्क प्रशासन की ओर से तय फिटनेस मानकों को भी पूरा नहीं करते है। कई बार सफारी के दौरान इनके जंगल के बीच मार्ग पर खराब हो फंस जाने से पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गयी थी। इस मामले में पूछे जाने पर राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि बीते कुछ समय से लगातार नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थी। अब रोटेशन के तहत सफारी संचालन किया जाएगा। साथ ही बाहर से बुकिग पर आने वाले पर्यटकों को भी रोटेशन प्रणाली के तहत सफारी करवाई जाएगी। सफारी संचालकों को पर्यटकों से विनम्र व्यवहार करने व नियमों का कठोरता से पालन करने की हिदायत दी गयी है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581