उत्तराखंड समाचार

नन्हें मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के सभागार में सनबीम्स का वाइब्स समारोह नन्हें मुन्ने बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल में सनबीम्स का वाइब्स समारोह नन्हें मुन्ने बच्चों की रंगारंग व मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर मंत्रमुग्ध किया।

न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के सभागार में सनबीम्स का वाइब्स समारोह नन्हें मुन्ने बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारती विश्नोई मुख्य अतिथि रही और स्कूल के चेयरमैन अवधेश चौधरी, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी, सह संचालिका हरजीत कौर एवं ऋचा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गणेश वंदना नन्हंे मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत की और जिसे देखकर सभी दर्शक अत्यंत रोमांचित हो गये। एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा एक के बच्चों ने रंग बिरंगी एवं मोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने आई एम ए बार्बी गर्ल, मंकी डांस, नीले नीले आसमान और इल्यूजन नामक मनमोहक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

कक्षा एक के विद्यार्थियों ने पाइड पाइपर के माध्यम से संगीतमय नाटिका प्रस्तुत की और सभी प्रस्तुतियों मंच पर छोटे छोटे बच्चों का जोश और आत्म विश्वास साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारती विश्नाई ने छोटे छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और कहा कि शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी जितनी सराहना की जाये वह कम है। स्कूल के निदेशक विक्रांत चौधरी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। शिक्षिका मृदुला रैना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अवधेश चौधरी, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी, सह संचालिका हरजीत कौर एवं ऋचा शर्मा के अलावा शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें एवं अभिभावक शामिल रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581