उत्तराखंड समाचार

यातायात व्यवस्था सुधारने को हटाया जाएगा अतिक्रमण

। ज्वालापुर बाजार में मुआयना करते हुए अतिक्रमण हटाने की रणनीति भी बनाई गई।

हरिद्वार: पुलिस प्रशासन ने मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू की है। इसके तहत शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार और एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने आटो व ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। व्यवस्था सुधारने के लिए रूट निर्धारण और वन-वे ट्रैफिक लागू करने पर विचार विमर्श हुआ। ज्वालापुर बाजार में मुआयना करते हुए अतिक्रमण हटाने की रणनीति भी बनाई गई।

सीसीआर में हुई बैठक में शिवमूर्ति चौक, रेलवे रोड, ललतारौ पुल, अपर रोड, हरकी पैड़ी सहित मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर के बाजारों में यातायात को लेकर अव्यवस्था पर चर्चा हुई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि शहर में आटो और ई रिक्शा की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। इसलिए व्यवस्था बनाने के लिए रूट तय करना जरूरी है। साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर वन वे ट्रैफिक लागू किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने इसके लिए यूनियन पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए। इसके बाद टीम ने कटहरा बाजार पहुंचकर मौका मुआयना किया। अधिकारियों ने देखा कि अतिक्रमण के कारण सड़क ने संकरी गली का रूप ले लिया है, जिससे दिन में कई बार जाम लता है। तय हुआ कि जल्द अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक और स्थलीय निरीक्षण में एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव के अलावा एआरटीओ, नगर निगम, यातायात पुलिस अधिकारी शामिल रहे। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि रूट और वन वे ट्रैफिक को लेकर यूनियन प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों से पूर्व में ही बैठक हो चुकी है। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर अमल कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581