उत्तराखंड समाचार

पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए नवरात्र

घटस्थापना के साथ शुरू हो गये नवरात्र

देहरादून। चैत्र नवरात्र घटस्थापन और माता के शैलपुत्री रूप की पूजा-अर्चना के साथ आज शनिवार से शुरू हो गए हैं। घरों में पूजा करने के साथ ही शहर के सभी मंदिरों को सजाया गया है। सुबह भक्‍तों ने शुभ मूहुर्त के तहत घटस्‍थापना किया। इसके बाद माता की आरती हुई। मंदिरों में काफी संख्‍या में भक्‍त पूजा करने पहुंचे। 10 अप्रैल तक चलने वाले नवरात्र में मंदिरों में हर दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन भी होंगे। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र शुरू होते हैं। आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक हिंदू पंचाग के अनुसार आज घटस्थापना के साथ नवरात्र शुरू हो गये हैं। मां के स्वरूप के अनुसार ही उनका भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं मां की आराधना के लिए अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचना प्रारंभ कर दिया। मां के दरबार में मत्था टेक भक्तों ने उन्हें लाल चुनरी, श्रृंगार का सामान, नारियल आदि पूजन सामग्री अर्पित की। नवरात्र के चलते शहर के बाजार में पूजन सामग्री व फल सब्जियों की खरीदारी को लोग उमड़े।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581