उत्तराखंड समाचार

दून अस्पताल के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर मरीजों को देखा

डॉक्टरों ने डॉ. निधि उनियाल के साथ हुई घटना की पुनरावृत्ति न होने की मांग उठाई।

देहरादून। दून अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर मरीजों को देखा। डॉक्टरों ने डॉ. निधि उनियाल के साथ हुई घटना की पुनरावृत्ति न होने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बिना प्रोटोकोल के वह कहीं भी नहीं जाएंगे। वीआईपी ड्यूटी से वह इनकार नहीं करेंगे, लेकिन किसी के मौखिक कहने पर अफसरों के घर मरीज देखने नहीं जाएंगे। अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग समेत कई विभागों में काली पट्टी बांधकर मरीजों को देखा। वरिष्ठ फिजीशियन डा. निधि उनियाल के साथ हुए अभद्र व्यवहार से दून अस्पताल के डॉक्टरों में रोष है। इससे पहले शुक्रवार को भी डॉक्टरों बैठक कर मामले में रोष जताया था। प्राचार्य को एक पत्र भेजा गया है कि उन्हें बिना प्रोटोकॉल ड्यूटी के किसी अफसर के घर न भेजा जाए। वीआईपी ड्यूटी जो किसी माननीय के आने पर लगती है, उसे वह लगातार करते रहेंगे। प्राचार्य को जो चिट्ठी भेजी गई है, उसमें समस्त चिकित्सकों की ओर से अपील लिखी गई है। इस दौरान एचओडी मेडिसन डा. नारायणजीत सिंह, एचओडी एनेस्थीसिया डा. गौरव चोपड़ा, डा. अतुल कुमार सिंह, डा. चित्रा जोशी, डा. अनिल जोशी, डा. अभिषेक गुप्ता, डॉ अशोक कुमार, डा. विकास सिकरवार, डा. धनन्जय डोभाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581