उत्तराखंड समाचार

बुजुर्ग की “जिद” को पुलिस ने किया पूरा, करवाए श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन

अपनी सकुशल यात्रा को पूर्ण करने पर चौकी प्रभारी अमनदीप व पूरी टीम को सह्दय धन्यवाद दिया गया।

चमोली। एक बुजुर्ग श्रद्धालु प्रात: 5 बजे श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए निकली थी, लेकिन बुजुर्ग व चलने में असमर्थता के कारण दिन में 2 बजे तक अटलाकोटी तक ही पहुँच पायी व इस समय श्री हेमकुंड साहिब के द्वार बन्द हो जाते है व सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सभी श्रद्धालुओं को गोविन्दघाट लाया जाता है। लेकिन यह वृद्ध माता ना नीचे आने को तैयार थी ना सुनने को बस ही एक रट लगाये बैठी थी मुझे तो श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने है व मुझे यहीं व्यवस्था करवाओ। इस पर चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह द्वारा मानवीय रुख अपनाते हुए माता के लिए रात्रि में वहां बने होटल में रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गयी व अगली प्रात: चौकी से एक जवान को माता के साथ श्री हेमकुंड साहिब भेजा गया व दर्शन करवाए गए व रात्रि 11 बजे तक पिट्ठू की सहायता से गोविन्दधाम लाया गया। अपनी सकुशल यात्रा को पूर्ण करने पर चौकी प्रभारी अमनदीप व पूरी टीम को सह्दय धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581