उत्तराखंड समाचार

कोविड बुस्टर डोज लगाएं जाने की मांग

मर्तोलिया ने कि आगे आने वाले समय में इस तरह की स्थिति पैदा होती है

मुनस्यारी। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज उपजिलाधिकारी मुनस्यारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर त्रिस्तरीय पंचायत के सदस्यों को परिजनों के साथ कोविड का बुस्टर डोज लगाएं जाने की मांग की। मर्तोलिया ने कहा कि कोविड के समय पंचायत प्रतिनिधि फ्रंटलाइन वर्करों की तरह कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि कोविड की दो डोज लगाने में पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष मौका मिला। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय पंचायत प्रतिनिधियों के समर्पण को देखते हुए सरकार को तत्काल प्रभाव से बुस्टर डोज लगाने के लिए आदेश जारी करना चाहिए। मर्तोलिया ने कि आगे आने वाले समय में इस तरह की स्थिति पैदा होती है तो कोविड के समय के फ्रंटलाइन वर्करों को बुस्टर डोज लगाकर जिस तरह से सुरक्षित किया जा रहा है। उससे पंचायत प्रतिनिधियों को वंचित रखने पर गहरी नाराजगी जताई।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581