उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर में इलेक्ट्रानिक शोरूम में लगी भीषण आग, चार दमकल लगे बुझाने में

मलिक कालोनी स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई

रुद्रपुर : मलिक कालोनी स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल के चार वाहनाें ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।मलिक कालोनी निवासी मोहित कक्कड़ की घर से कुछ दूरी पर इलेक्ट्रानिक की शोरूम है। शुक्रवार रात वह रोज की भांति ही शोरूम बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह सात बजे के आसपास शोरूम से धुंआ उठने लगा। यह देख आसपास के लोगों के साथ ही राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इस पर उन्होने सूचना मोहित कक्कड़ को दी। सूचना पर जब तक मोहित कक्कड़ शोरूम में पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।आग की सूचना पर सीएफओ वंश बहादुर यादव, एफएसओ दया किशन के नेतृत्व में दमकल के चार वाहन पहुंच गए। इस दौरान दमकल के चारों वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। एफएसओ दया किशन ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। दुकान स्वामी मोहित कक्कड़ ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।इलेक्ट्रानिक शोरूम में लगी आग के बाद मौके पर विधायक शिव अरोरा भी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने दुकान स्वामी मोहित कक्कड़ से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार से व्यापारी को आग से हुए नुकसान का आंकलन करने को कहा।मलिक कालोनी में लगी आग के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान शोरूम स्वामी और दमकल वाहन आग से बचे सामान को बाहर निकालने लगे। यह देख वहां मौजूद लोग भी मदद को आगे आए और शोरूम से सामान बाहर निकाला।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581