उत्तराखंड समाचार

शिक्षक दिवस पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रमः डॉ0 धन सिंह रावत

शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज शिक्षा महानिदेशालय में विभागीय की समीक्षा बैठक ली।

देहरादून। आगामी 5 सितम्बर को प्रदेशभर के 23559 राजकीय एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस भव्य रूप में मनाया जायेगा। जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में प्रदेशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, जबकि मुख्यमंत्री आवास में बोधिसत्व मंथन शिक्षक संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें पं0 दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उत्कृष्ठ परीक्षाफल देने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज शिक्षा महानिदेशालय में विभागीय की समीक्षा बैठक ली। जिसमें वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों के मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला शिक्षाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डॉ0 रावत ने बताया कि आगामी 5 सितम्बर को प्रदेशभर के सभी 23559 निजी एवं सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सूबे के उत्कृष्ट शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। डॉ0 रावत ने बताया इस बार वर्ष 2018 एवं वर्ष 2021 के लिये शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार दिया जायेगा। जिसमें वर्ष 2018 के लिये प्राथमिक शिक्षा में 8 शिक्षक जबकि माध्यमिक शिक्षा में 11 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। ऐसे ही वर्ष 2021 के लिये प्राथमिक शिक्षा के 13 शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षा में 5 शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा इस अवसर पर वर्ष 2018 एवं 2021 के लिये राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा। डॉ0 रावत ने बताया कि राजभवन के उपरांत सांय 4 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बोधिसत्व मंथन शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रदेशभर के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2022 की परिषदीय परीक्षा में श्रेष्ठता सूच के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पं0 दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा वर्ष 2022 की परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया जायेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि इस वर्ष की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में चतुर्थ से लेकर दसवें स्थान प्राप्त करने छात्र-छात्राओं एवं उत्कृष्ट परीक्षाफल प्रथम 50-50 विद्यालयों को जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्मनित किया जायेगा। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। बैठक में डॉ0 रावत ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से जिलावार शिक्षक दिवस की तैयारियों की जानकारी हासिल कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ0 आर0के0 कुंवर, निदेशक सीमैट सीमा जौनसारी, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा एवं मुख्य शिक्षाधिकारी देहरादून मुकुल सती एवं अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581