उत्तराखंड समाचार

छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को दी कानूनी जानकारी

आवश्यक कानूनी जानकारी दिए जाने के लिये थाना गुप्तकाशी पुलिस को भी आमंत्रित किया गया।

रुद्रप्रयाग। थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज नागजगई में विद्यालय प्रबन्धन द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं हेतु अभिभावक संघ की उपस्थिति में कैरियर काउंसलिंग सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें आवश्यक कानूनी जानकारी दिए जाने के लिये थाना गुप्तकाशी पुलिस को भी आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना गुप्तकाशी आशुतोष चौहान द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्या साइबर क्राइम, नशा एवं ड्रग्स, मानव तस्करी, डायल 112, महिला एवं बाल हेल्पलाइन और उनके अधिकारों, गौरा शक्ति एप इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581