उत्तराखंड समाचार

चमोली पुलिस ने किया बहुद्देशीय संयुक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर आप लोग भी तुरन्त आगे आकर पीड़ित की मदद करें

चमोली/देहरादून। चमोली पुलिस ने द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग में बहुद्देशीय संयुक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग में आयोजित बहुद्देशीय जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को जागरुक किया गया। पुलिस बल द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियमों, महिला अपराधों का पालन के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया। यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि अपने बच्चों की उन्हीं इच्छाओं को पूरा करें, जो जायज हों। नाबालिक बच्चों को वाहन संचालन करने के प्रति हतोत्साहित करें। सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों के अनुरूप वाहन का संचालन करें, शराब पीकर वाहन का संचालन न करने व वाहन को निर्धारित गति सीमा के अंदर ही चलाने के बारे में बताया। साथ ही लोगों को गुड समेरिटिन स्कीम की जानकारी दी गयी। अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर आप लोग भी तुरन्त आगे आकर पीड़ित की मदद करें, इससे पुण्य काम क्या होगा कि आपकी वजह से किसी को जीवन दान मिल सके। ऐसे मददगार लोगों को जनपद पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है। एसओजी/साइबर सेल प्रभारी नवनीत भंडारी द्वारा आमजन को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, लोगों में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति व उससे होने वाले घातक नुकसान आदि के बारे में बताने के साथ ही “ऑनलाइन ख़रीदारी अथवा ट्रांजेक्शन” के समय की जाने वाली छोटी-बड़ी गलतियां, अनजान लिंक, एवं साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। कहा कि आज देश में डिजिटल लेनदेन का बहुत बढ़ावा हुआ है और उतनी ही तेजी से ठगी के नए तरीके इजाद किए गए हैं। खुद को साइबर ठगी से बचाने के लिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध एप को डाउनलोड न करें व किसी को पासवर्ड न बताएं। नशे के खिलाफ अभियान के तहत नवनीत भंडारी ने कहा कि कोई नशीले पदार्थ बेचता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। महिला हेल्पलाइन प्रभारी मीता गुसांई द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध व घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि महिलाओं के लिए सशक्त कानून बने हुए हैं, आज की महिलायें हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं। इस अवसर पर महिलाओं की संगिनी गौरा शक्ति मॉड्यूल के बारे में भी जानकारी दी गयी। बताया गया कि हर किसी को अपने घर परिवार से ही अपनी बच्चियों को आगे बढ़ाना है, उन्हें मजबूत और स्वावलम्बी बनाना है। अवगत कराया गया कि हमारे जनपद पुलिस के स्तर से एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरजी का साथ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्कूल की बालिकाओं को आत्मरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर नें विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए विधिक सेवाओं से संबंधित योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार व स्थानीय व्यक्तियों का भी अच्छा सहयोग रहा। स्थानीय व्यक्तियों द्वारा चमोली पुलिस की इस सार्थक पहल को लोगों द्वारा सराहते हुए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आग्रह किया गया। जनपद चमोली पुलिस द्वारा निरन्तर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री मुनेन्द्र खण्डूरी डायरेक्टर द इंडियन एकेडमी, श्रीमती गीता खण्डूरी प्रधानाचार्या द इंडियन एकेडमी व स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button