उत्तराखंड समाचार

पुलिस उपाधीक्षक के कंधे पर सितारे लगा कर किया गया अलंकृत

समस्त पुलिस कार्मिकों द्वारा नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक श्री विमल रावत को शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

रुद्रप्रयाग। वर्ष 2019 बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक श्री विमल रावत का आखिरी चरणों का प्रशिक्षण जनपद रुद्रप्रयाग में चल रहा था। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के उपरान्त पुलिस मुख्यालय के आदेश के क्रम में उनको जनपद रुद्रप्रयाग आवंटित हुआ है। आज पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल द्वारा उनके कंधों पर सितारे स्टार लगाकर अलंकृत किया गया तथा इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस कार्मिकों द्वारा नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक श्री विमल रावत को शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स सुश्री हर्षवर्द्धनी, सुमन प्रतिसार निरीक्षक श्री गणेश लाल बंडवाल, लाइन सूबेदार श्री मनीष वर्मा, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित पुलिस लाइन के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581