उत्तराखंड समाचार

सम्मान समारोह का आयोजन, लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुये डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज को किया गया लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित

देहरादून, 23  मार्च। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने वर्ष 2024 के लिए की गई भविष्यवाणियाँ, जिनमें आर्थिक कठिनाई, बिगड़ती जलवायु परिस्थितियाँ, चिकित्सा क्षेत्र में सफलताएँ और यूरोपीय तनाव शामिल हैं, सच साबित हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश में सत्ता परिवर्तन की संभावना नहीं है, देश के दुश्मन दबेंगे, अन्न का उत्पादन अच्छा होगा जैसी भविष्यवाणियाँ की थी, यह भविष्यवाणियाँ भी शत प्रतिशत सच साबित हो चुकी हैं। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज के द्वारा की गई सभी भविष्यवाणियां उत्तराखंड राज्य की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ एजेंसी एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज की साल 2024 की सच साबित हो चुकी भविष्यवाणियों के लिये उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आज साय 7 बजे एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस ने राजधानी देहरादून में सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमे डॉक्टर आचार्य सुशांत राज को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस की निदेशक नेहा गोयल नय्यर, मेघा गोयल ने सयुक्त रूप से डॉक्टर आचार्य सुशांत राज को स्मृति चिन्ह एव सम्मान पत्र देते हुये लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित गया। इस अवसर पर एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस के ब्यूरो प्रभारी संदीप गोयल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की डॉक्टर आचार्य सुशांत राज को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरे भारत वर्ष में जाना जाता है। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने वर्ष 2024 के लिए कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई। प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल डॉक्टर आचार्य सुशांत राज की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने देश में सत्ता परिवर्तन की संभावना नहीं, देश के दुश्मन दबेंगे, अन्न का उत्पादन अच्छा होगा तक की भविष्यवाणी की थीं, जो सच साबित हुई हैं। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने वर्ष 2024 में गंभीर मौसमी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के आने की भविष्यवाणी की थी। यह भी सच साबित हुई। वर्ष 2024 से दुनियाभर में उच्चतम तापमान बढ़ गया है। वर्ष 2024 में दुनियाभर में भीषण गर्मी देखने को मिली। भीषण गर्मी झेलने के बाद दुनिया के अधिकतर देशों को बारिश और बाढ़ की मार झेलनी पड़ी। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने वर्ष 2024 में आर्थिक संकट आने की भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक शक्ति में बदलाव, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कर्ज का बढ़ता स्तर बताया था। वर्ष 2024 में अमेरिका लगातार मुद्रास्फीति से जूझता रहा है। अमेरिका के अलावा जापान में भी आर्थिक गति सुस्त रही। कई दूसरे देशों की भी आर्थिक हालत ठीक नहीं रहीं। उनकी यह भविष्यवाणी भी सच साबित हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र नय्यर, श्रीमती माला गोयल, अरुष्का नय्यर, सार्थक राज, पीयूष पांडे आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464