उत्तराखंड समाचार

चारधाम रूट पर जाम लगने पर थानेदार होंगे जिम्मेदार

गरुड़ चट्टी टिहरी से चीला बैराज तक वन वे किया जाएगा ट्रैफिक

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग पर अगर कहीं भी जाम लगता है तो उस क्षेत्र में तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ही संबंधित थानेदार भी जिम्मेदार होंगे। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा गरुड़ चट्टी टिहरी से चीला बैराज तक वन वे ट्रैफिक किया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा के रूट प्लान को लेकर पुलिस मुख्यालय में ऑनलाइन बैठक में ये निर्देश दिए।

बैठक में उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला और दून में सीजन में अतिरिक्त फोर्स लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन/यातायात टिहरी गढ़वाल को चारधाम यात्रा के पड़ाव में पड़ने वाले स्थानों मुनिकरेती ,लक्षमणझूला एवं ऋषिकेश के सभी यातायात सम्बन्धी विषयों का नोडल अधिकारी बनाया गया। सीजन ड्यूटी के दौरान रायवाला से तपोवन एवं आसपास के क्षेत्रों की यातायात ड्यूटी की व्यवस्था भी पुलिस उपाधीक्षक, आपरेशन/यातायात द्वारा कमाण्ड की जायेगी। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन/यातायात टिहरी गढ़वाल का कार्यालय भद्रकाली ऋषिकेश में रहेगा एवं यातायात सम्बन्धी सभी कार्य की मॉनिटरिंग इसी कार्यालाय से संचालित की जायेगी। जाम होने की स्थिति में यातायात प्रबन्धन की कार्यवाही यातायात कर्मियों के अतिरिक्त थाना प्रभारी की भी जिम्मेदारी रहेगी। मसूरी देहरादून में यातायात व्यवस्था हेतु एक हॉक मोबाईल की ड्यूटी लगातार रहेगी। ऋषिकेश में सीपीयू की 02 टीम लगातार यातायात व्यवस्था में रहेगी। ऋषिकेश में कन्ट्रोल रुम पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन/यातायात टिहरी गढ़वाल के अधीन रहेगा। उक्त कन्ट्रोल रुम में नियुक्त आवश्यक कर्मियों को छोड़कर यातायात संचालन में लगाया जायेगा। ऋषिकेश में 08-10 यातायत कर्मियों की बढ़ोतरी की जायेगी एवं लक्षमणझूला में 3-4 यातायात कर्मियों की बढ़ोतरी की जायेगी। ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था हेतु आवश्यकतानुसार रुड़की में कार्यरत सीपीयू कर्मियो को ऋषिकेश भेजा जायेगा। जाम की स्थिति में  गरुड़ चट्टी टिहरी गढ़वाल से चीला बैराज  तक आवश्यकतानुसार वन-वे डायवर्जन प्लान लागू किया जाये। डाट काली मंदिर के पास जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इस हेतु जनपद सहारनपुर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिए जनपद देहरादून को निर्देशित किया गया।

बैठक में वी. मुरगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (अप. एवं कानून व्यवस्था), मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात, करन सिंह नगन्याल पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पी. रेणुका ,पुलिस उपमहानिरीक्षक (अप0 एवं कानून व्यवस्था), जन्मेजय खण्डूरी पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के अतिरिक्त जनपद हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल , टिहरी गढ़वाल के प्रभारी वीसी के माध्यम गोष्ठी  से जुड़े हुए थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581