उत्तराखंड समाचार

शिक्षा विभाग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सभी पात्र लाभार्थियों की आधार सीडिंग कार्यवाही पारदर्शी तरीके से की जाए : डीएम

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने जिला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर समाज कल्याण विभाग की पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की आधार सीडिंग की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों की आधार सीडिंग कार्यवाही पारदर्शी, सरल और जनहितकारी तरीके से की जाए। शिक्षा विभाग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत अभियान चलाकर आधार सीडिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग, बैंक, पंचायत कर्मचारी एवं सीएससी ऑपरेटर आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं से वंचित न रहे। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button