उत्तराखंड समाचार

गोकशी के आरोपित से वसूली करने पहुंचे चार आरोपितों में से तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गोकशी करने वाले आरोपित को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

देहरादून। गोकशी के आरोपित से वसूली करने के लिए पुलिसकर्मी व पत्रकार बनकर पहुंचे चार आरोपितों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गोकशी करने वाले आरोपित को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट निवासी सलीम ने पुलिस से शिकायत की कि 19 मार्च की सुबह करीब चार बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी दो लोग आए, जिसमें से शुभम ने खुद को पत्रकार और जावेद ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। दोनों कहने लगे कि तुमने गोशाला में गाय काटी है, तुम जेल जाओगे। इसी बीच कारगी ग्रांट निवासी साजिद व इस्लाम भी पहुंच गए। उन्होंने शुभम व जावेद से बातचीत की और सलीम से कहने लगे कि दोनों ढाई लाख रुपये में मान गए हैं। तुम्हारे पास जितने रुपये हैं, दो बाकी वह शुभम व जावेद को दे देगा। जेल जाने के डर से सलीम ने आरोपितों को 90 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद चारों लोग वहां से चले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए और जांच के बाद विजिलेंस कार्यालय वाली रोड से मोहम्मद साजिद, जावेद और शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने बताया कि सलीम पशु वध में पहले भी जेल जा चुका है। 19 मार्च को चारों आरोपितों को सूचना मिली कि सलीम गोकशी करने वाला है। ऐसे में उन्होंने उसे ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, 18 व 19 की रात को इस्लाम को पूरी रात सलीम पर नजर रखनी थी। जैसे ही वह गोकशी करेगा तो इस्लाम अपने साथी साजिद को फोन करेगा और साजिद दो अन्य साथियों शुभम व जावेद को फोन कर मौके पर बुलाएगा। शुभम पत्रकार  और जावेद पुलिस वाला बनकर आएगा और सलीम को जेल भेजने की धमकी दी जाएगी। योजना के अनुसार इस्लाम रात भर सलीम के घर के आसपास नजर रखने लगा। इस्लाम ने फोन कर साजिद को बताया कि सलीम ने अपने घर के पास एक गोशाला में गोकशी की है। इसके बाद शुभम व जावेद घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्हें साजिद व इस्लाम ने गोशाला को दिखाया, जहां सलीम ने गोकशी की थी। कुछ देर बाद इस्लाम व साजिद दोनों मौके पर पहुंचे और योजना के तहत इस्लाम व साजिद ने बात को रफा दफा करने के लिए सलीम से पांच लाख रुपये की मांग की। सलीम ने कहा कि उसके पास मात्र 90 हजार रुपये है। इस पर इस्लाम व साजिद ने शुभम व

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581