उत्तर प्रदेश समाचार

18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चार वैक्सीन को दी जा चुकी है मंजूरी

वैक्सीन के भंडार और खपत पर रखी जा रही है नजर

नई दिल्ली। सरकार ने संसद को बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चार वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। अभी 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। सरकार ने यह भी कहा है कि लक्षित लाभार्थियों में से ज्यादातर को टीका लगा दिया गया है, इसलिए टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया कि बच्चों के लिए जिन चार वैक्सीन को मंजूरी दी गई है, उनमें जायडस कैडिला की जायकोव-डी (12 वर्ष और उससे ऊपर), भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (दो से 18 वर्ष आयुवर्ग के लिए), बायोलाजिकल ई की कोर्बेवैक्स (पांच से 18 वर्ष आयुवर्ग के लिए) और सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया की कोवोवैक्स (12-18 वर्ष आयुवर्ग के लिए) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के दायरे को बढ़ाते हुए 16 मार्च को उसमें 12-14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को भी शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटागी) की सिफारिश पर टीकाकरण के कार्यक्रम को तैयार किया जाता है।

वैक्सीन के भंडार और खपत पर रखी जा रही है नजर

अस्पतालों में जमा कोरोना वैक्सीन के एक्सपायर होने से संबंधित एक सवाल के लिखित जवाब में भारती पवार ने राज्यसभा को बताया कि सरकार वैक्सीन के भंडार और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में उनकी खपत पर नजर रख रही है, ताकि उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल और कम बर्बादी हो।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581