उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने किया वाहन चोर को गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 07वाई 9019 को दिन में 3:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया

देहरादून।  कोतवाली ऋषिकेश में वादी जगजीत सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी हीरालाल मार्ग ऋषिकेश ने  एक लिखित तहरीर दी जिसमे उन्होंने बताया की उनकी स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 07वाई 9019 को दिन में 3:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या-522/22 धारा-379 आईपीसी दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ विवेचना प्रारंभ की गई। उक्त घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को देकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने वाहन चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं स्कूटी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल एवं आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए, लोगों से पूछताछ कर, सर्विलांस की सहायता लेकर, इस प्रकार की चोरी में शामिल पुराने चोरों की जानकारी करते हुए भौतिक सत्यापन कर, उच्च कोटि की पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर आज  टीएचडीसी के पास से एक अभियुक्त को चोरी की गई स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 07वाई 9019 के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस दवारा पूछताछ में पकडे गए अभियुक्त ने अपना नाम आदित्य त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी निवासी गली नंबर 9 आशुतोष नगर ऋषिकेश देहरादून बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल सचिन सैनी,  कांस्टेबल सोनी, एसओजी देहात, कांस्टेबल मनोज, एसओजी देहात शामिल थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581