उत्तराखंड समाचार

शिव सेना ने किया संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन

आज देश को उनके बनाये हुए संविधान पर चलने की आवश्यकता है।

 

देहरादून, 14 अप्रैल। उत्तराखंड शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने राज्य प्रमुख गौरव कुमार के मार्ग दर्शन में आज घंटा घर स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर पार्क पहुंच कर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर शिव सेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि महान विधिवेता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत एंव भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135 वे वर्षगांठ पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। आज देश को उनके बनाये हुए संविधान पर चलने की आवश्यकता है। गौरव कुमार ने डॉ. बी.आर आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे समाज को समानता, समरसता और न्याय का मार्ग दिखाया। आज भी बाबा साहेब हमारी सामूहिक चेतना का अभिन्न हिस्सा हैं। उनका संपूर्ण जीवन ही हमारे लिए एक संदेश है। उन्होंने गुलाम भारत में जन्म लेकर अपने ज्ञान और संकल्प से स्वयं के साथ करोड़ों लोगों के जीवन को भी बलदने का काम किया है। डॉ. आंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर भी थे। उन्होंने आजीवन समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और एक समतामूलक एवं समावेशी राष्ट्र की आधारशिला रखी। बाबासाहेब का जीवन दर्शन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

गौरव कुमार ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया। आज का दिन हमें डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, किशन गोपाल, दिनेश अरोड़ा, हेमंत खुराना, गगन गुलाटी, विकास मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581