उत्तराखंड समाचार

30 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित

अपनी भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करते हटाने की कार्यवाही करते हुए आनलाईन अपलोड भी करें।

देहरादून, 22 नवंबर। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में 30 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने विभाग का वार्षिक कैलेंडर बनायेगें तथा पीएम गतिशील पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देशित किया कि विभाग अपनी भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करते हटाने की कार्यवाही करते हुए आनलाईन अपलोड भी करें। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए 30 सूत्रीय कार्यक्रम से सम्बन्धित अपने विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं पर कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही की सूचना मुख्य विकास अधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वन विभाग को इकोटूरिज्म, मल्टीलेवल पार्किंग की अद्यतन प्रगति की रिपोर्ट अद्यतन करने तथा एमडीडीए को के निर्देश दिए नई पार्किंग की स्थति की रिर्पोर्ट प्रस्तुत करते हुए अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभागो के अधिकारियों को अभिलेखों के डिजिटिलाईजेनशन करने तथा अभिलेखों की विडिंग करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांने नगर निगम निराश्रित पशुओं के आश्रय की सूचना अद्यतन करने तथा समस्त विभगीय अधिकारियों को कर्मचारियों की एसीआर लिखने की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश पंवार, नगर मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकान्त गिरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी नौटियाल, एमडीडीए,नगर निगम, लोनिवि, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581