उत्तराखंड समाचार

लोकसभा अध्यक्ष के साथ सीएम ने किया माँ गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन

पतित पावनी मां गंगा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वामी सर्वानंद घाट हरिद्वार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ, परमपूज्य संतगणों की उपस्थिति में माँ गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके उपरांत नवनिर्मित माता कृष्णा उद्यान का शुभारम्भ कर सर्वानन्द घाट से माता कृष्णा उद्यान तक शोभा यात्रा में सम्मिलित हुये। पतित पावनी मां गंगा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की। यह आयोजन हमारी सनातन आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। हमारी सरकार का संकल्प है कि हम देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोते हुए विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581