उत्तराखंड समाचार

डॉ श्याम प्रसाद को याद कर लगाया नीम का वृक्ष

भवानी बालिका इंटर कॉलेज में गोष्टी का आयोजन किया गया

देहरादून। आज केंट विधानसभा द्वारा भारतीय जन संघ के संस्थापक डा श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भवानी बालिका इंटर कॉलेज में गोष्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि जिन सपनों को हमारे पार्टी के संस्थापक ने देखा और उनके लिए अपने प्राणों की चिंता न करते हुए आवाज उठाई उन सभी सपनों को पिछले आठ वर्षों में  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने साकार किया है। संविधान के अनुच्छेद 370 एवम 35(a) को समाप्त किया। हम सभी कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के मार्गो पर चल कर अखण्ड भारत निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विजेंद्र थपलियाल, ब्रिजलेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजेन्द्र तोमर, पार्षद समिधा गुरुंग, संजय सिंघल, अंकित अग्गराल, मीरा कठैत,बृजभान सिंह, संतोष ठाकुर, रीमा देवी, विनोद रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581