उत्तराखंड समाचार

व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश

सीओ ने आवासीय भवनों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कर्मचारियों की आवासीय सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए संबंधितों को समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गये हैं।

आज सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के अधिकारियों, कर्मचारियों के आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा टाईप I, टाईप II व टाईप III के सभी आवासीय भवनों व परिसरों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं को जांचा गया। आवासीय परिसर में पुलिस परिवार के सदस्यों से समस्याएं पूछी गयी। उनकी जल्द से जल्द निवारण करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम को निर्देशित किया गया कि जो भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है उनके मेंटेनेंस हेतु ससमय मुख्यालय को प्रस्ताव भेजें। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, लाईन सूबेदार स0 पुलिस  मोहित कुमार, अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी, लाईन मेजर श्री अजय मिश्रा मौजूद रहें।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581