उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रपति पर अमर्यादित टिप्पणी पर माफी मांगे कांग्रेस : डा. नरेश बंसल

डा. नरेश बंसल ने कहा कि एक सामान्य परिवार की आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान है

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद डा. नरेश बंसल ने कांग्रेस की सर्वोच्च नेता श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बजट सत्र अभिभाषण पर अमर्यादित टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए इसे दुखद व सांमत वादी एवं शाही गांधी परिवार का पुअर मांईड सेट बताया है । डा. नरेश बंसल ने कहा कि एक सामान्य परिवार की आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान है यह बात विपक्ष को हजम नही हो रही।पहले दिन से विपक्ष महामहिम का किसी न किसी बात पर अपमान कर रहा है जो बर्दाश्त योग्य नही है। इसी क्रम मे आज भी विपक्ष के नेतागण द्वारा यही किया गया।राहुल गांधी ने जहां भाषण को बोर बताया वही दूसरे शाही परिवार के सदस्य इससे भी आगे निकल गईं। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्हें पुअर लेडी बताया। गरीब कहा, चीज कहा और थकी हुई बताया जो निंदनीय है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए पुअर थिंग फ्रेज का उपयोग सोनिया गांधी ने अपने बयान में किया जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस की गरीब विरोधी, आदिवासी विरोधी प्रकृति को दर्शाता है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि माननीय सोनिया गांधी जी जो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा हैं और कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च नेता हैं। जिस तरह का कॉमेंट उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के लिए किया है, वह बिल्कुल उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति जी अपने पूरे भाषण में बहुत थक गई थी और पुअर थिंग कहा जिसका हिंदी में मतलब बेचारी है। स्पष्ट रूप से हम कहना चाहेंगे कि महामहिम राष्ट्रपति कदाचित बेचारी नहीं हो सकती हैं। भारतवर्ष एक गणतंत्र है, विश्व का सर्वोच्च लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र का प्रथम नागरिक आदिवासी समाज से आईं एक महिला हैं। वह बेचारी नहीं हैं। वह सशक्त हैं। वह न थकी हैं और न झुकी हैं। डा. नरेश बंसल ने कांग्रेस से इसे राष्ट्रपति जी और देश के आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए बिना शर्त माफी की मांग की है। डा. नरेश बंसल ने कहा की असल में अगर पुअर थिंग कुछ है तो वह कांग्रेस के नेतागण का मांईड सेट है जो देश के राष्ट्रपति और अन्य सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्तित्व का अपमान करता हैं व सनातन को गाली देता है जबकी सोसोस,चीन व पाकिस्तान से गलभईयां करता है।देशद्रोह की बाते करता है,इसी पुअर मांईड सेट से कांग्रेस संविधान व लोकतंत्र का अपमान व देशद्रोह तक पर ऊपर आई है। डा. नरेश बंसल ने कहा की महामहिम का अभिभाषण शानदार रहा। वो उड़ीसा के गरीब परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची हैं। उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं हैं, वह उड़िया में पली-बढ़ी हैं, उन्होंने आज बेहतरीन तरीके से संसद को संबोधित किया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। उन्होने मोदी सरकार के विकास पूरक विकसित भारत के रोडमैप को जनता के सामने रखा। डा. नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता से बाहर रहती है तो अपना होश गंवा देती है। नेहरू-गांधी परिवार सत्ता के बगैर रह ही नहीं सकता। उन्हें पता नहीं है कि संवैधानिक पद और माननीया राष्ट्रपति के लिए किस प्रकार की बात करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581